{"_id":"67f126577a80cd19440d4990","slug":"chhatarpur-news-a-person-who-stole-from-shops-wearing-women-s-clothes-was-arrested-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: महिला के कपड़े पहनकर दुकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: महिला के कपड़े पहनकर दुकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई फरार
Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
सार
जांच में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला चोर वास्तव में एक पुरुष है। आरोपी ने महिला के वस्त्र पहनकर रूप बदल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद की है। वहीं उसके भाई की तलाश जारी है।
विज्ञापन
महिला के भेश में चोरी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की रात बिजावर में गुलगंज रोड पर चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। इन दुकानों से हजारों रुपये की सामग्री और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जांच के दौरान चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस वीडियो में चोरी को अंजाम देने वाली एक महिला नजर आ रही है। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि महिला के कपड़े पहनकर रूप बदलकर भाई के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पशु अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मृत बाघ के शरीर से निकाले थे पांच नाखून
विज्ञापन
चोरी की घटना में संलिप्त महिला के वस्त्र धारण कर चोरी करने वाला आरोपी शेख आजाद खान पिता शेख लियाकत खान निवासी शेखों की रंगोली, बेलाताल जिला महोबा हाल बीड़ी कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री इंडक्शन चूल्हा, बैटरी, नगद राशि बरामद की गई। आरोपी शेख आजाद खान थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन में चोरी के अपराध में पूर्व से लिप्त है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है। सम्मिलित अन्य आरोपी इरफान खान की तलाश और विवेचना कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
