{"_id":"675d4e8af83d46f804054bd5","slug":"chhatarpur-married-father-of-15-year-old-daughter-was-going-to-marry-for-the-second-time-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: 15 साल की बेटी का शादीशुदा पिता रचाने जा रहा था दूसरा विवाह, पुलिस तक पहुंची बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: 15 साल की बेटी का शादीशुदा पिता रचाने जा रहा था दूसरा विवाह, पुलिस तक पहुंची बात
Sat, 14 Dec 2024 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:53 PM IST
सार
छतरपुर में एक व्यक्ति पर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। ये आरोप उसकी पहली पत्नी ने लगाए हैं। पुलिस को इस संबंध में आवेदन देकर दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की शिकायत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित महिला ने पुलिस को आवेदन देते हुए उसके पति का दूसरा विवाह रुकवाने की मांग की है।
महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसका पति उसे तलाक दिए बगैर दूसरा विवाह करने जा रहा है। महिला ने पुलिस को आवेदन देकर पति का विवाह रुकवाने की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री भी है, इसके बावजूद उसका पति दूसरा विवाह करने जा रहा है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली राधा वर्मा ने बताया कि करीब 16 साल पहले उसका विवाह उत्तरप्रदेश के वृंदावन की भोलेधाम कॉलोनी निवासी बबलू वर्मा के साथ हुआ था। चूंकि राधा छतरपुर जिला अस्पताल में बतौर नर्स हेल्पर पदस्थ है, जिसके चलते उसका पति बबलू छतरपुर में ही उसके साथ रहने लगा था। कुछ माह पूर्व बबलू रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उसे खोज निकाला था।
विज्ञापन
राधा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसका पति वृंदावन में रह रहा था, इसी दौरान दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी रेखा नामक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और अब वे दोनों विवाह करने वाले हैं। दो दिन पहले ही उसे बबलू और रेखा के विवाह का आमंत्रण सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है। राधा ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति का विवाह रुकवाने की मांग की है।