फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Indecency happened with Jain monk Vishant Sagar, Maharajshree sat on dharna

Chhatarpur: जैन मुनि विशांत सागर के साथ हुई अभद्रता, महाराजश्री धरने पर बैठे, समाज के विरोध के बाद आठ पर केस

Sun, 13 Oct 2024 10:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:54 AM IST
सार

 जैन मुनि विशांत सागर महाराज के साथ समाज के ही एक परिवार ने अभद्रता कर दी। महाराजश्री अन्य संतों के साथ नगर के मुख्य बाजार में अपने साथ घटित हुई घटना को लेकर अनशन पर बैठ गए। शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Indecency happened with Jain monk Vishant Sagar, Maharajshree sat on dharna
छतरपुर में विरोध में बैठे जैन संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के घुवारा नगर में चतुरमास पर पधारे जैन मुनि विशांत सागर जी महाराज के साथ जैन समाज के ही एक परिवार द्वारा अभद्रता कर दी गई। महाराजश्री अन्य संतों के साथ नगर के मुख्य बाजार में अपने साथ घटित हुई घटना को लेकर अनशन पर बैठ गए। उधर घटना की जानकारी लगते ही जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंच गए और घटना की निंदा की। मुनिश्री के साथ घटित हुई घटना के बारे में उपथाना में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जैन मुनि विशांत सागर महाराज के साथ समाज के ही एक परिवार ने अभद्रता कर दी। उपथाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि जैन परिवार की एक बच्ची मुनिश्री के शिष्य के साथ चली गई है। इसी वजह से आक्रोशित होकर परिवार के सदस्यों ने मुनिश्री से अभद्रता कर दी थी। शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। वहीं युवती के जाने के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है। मामला दर्ज होने के बाद मुनिश्री धरने से उठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed