फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur In a land dispute case women and children were beaten up by entering house

Chhatarpur: महिलाओं और बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट, जमीन विवाद का है मामला, पुलिस पर लगाए आरोप

Sat, 04 Feb 2023 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जमीन विवाद मामले में मारपीट की गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur In a land dispute case women and children were beaten up by entering house
घर में घुसकर मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खकरी बीरपुरा में महिलाओं और बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में आरोप है कि नौगांव पुलिस कार्रवाई से बच रही है। जबकि पीड़ित पक्ष की ओर से सूचना दी गई। फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खकरी बीरपुरा निवासी रजनबाई पत्नी मनमोहन यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि बहादुर, बृजेन्द्र, पुष्पेन्द्र, अरविंद, सुख सिंह, धन्नाबाई, फूलाबाई, कमलेश, कमला और केश कुंवर ने लाठी, डंडों और लात घूसों से मारपीट की। साथ ही अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। रजनबाई ने बताया कि उसके बेटे प्रीतम नौगांव तहसील ड्यूटी पर गया था और बुद्ध सिंह रिश्तेदारी में बड़ामलहरा और पहाड़ सिंह कुलपहाड़ तथा पति खेत पर गए हुए थे। घर में कोई पुरुष नहीं था, वह अपने घरेलू काम में व्यस्त थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया, उसी दौरान जिनसे जमीनी विवाद चल रहा है, उनकी तरफ से पुरुष और महिलाएं आए और मारपीट कर बुरी-बुरी गालियां देने लगे। आवेदिका की बहू भाना और ममताबाई ने घर में घुसने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जब दोनों बहुएं चिल्लाईं तो परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसकी छोटी लड़की अंजना को भी जान से मारने के उद्देश्य से पटक दिया, जिससे अंजना को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट से आहत आवेदिका की बहुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले की पाना बाई, अनीता सहित कई लोग आ गए, जिन्होंने बीच-बचाव किया। लेकिन लोग जाते-जाते यह कह गए कि यदि जमीन पर कदम रखा तो जान से मार देंगे। मामले में पीड़ित रजनबाई ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed