फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Husband beats wife to death over domestic dispute, absconds with child

Chhatarpur: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, बच्चे को लेकर हुआ फरार

Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

छतरपुर में घरेलू विवाद में पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में मासूम बेटे को लेकर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Husband beats wife to death over domestic dispute, absconds with child
पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ था। हत्या के बाद पति बच्चे को लेकर फरार हो गया है। पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


घटना जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं 18 में नाती राजा पैलेस के समीप की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले शुक्रवार की देर शाम नगर के धौर्रा मंदिर रोड पर स्थित नाती राजा पैलेस के समीप कल्लू चौबे ने अपनी पत्नी शिखा चौबे को डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। कल्लू चौबे मूल रूप से ग्राम बंछौरा चौकी गर्रोली नौगांव का है। वह छतरपुर में अपने खुद के मकान में रहता था और मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पति पत्नि में विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नि शिखा चौबे की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी और शव को छोडक़र अपने करीब 5-6 साल के बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी और एसडीओपी विभागीय कार्य से नौगांव से बाहर थे पुलिस अधीक्षक को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो वह मौके मुआयना के लिए नौगांव पहुंच रहे हैं। तो वहीं पुलिस द्वारा घटना वाले घर को बंद कर दिया गया और एफएसएल टीम को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed