फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Entered the house to settle the matter and beat the girl

Chhatarpur: राजीनामे के लिए घर में घुसकर युवती को पीटा, पीड़िता ने पांच के नाम बताए तो पुलिस ने तीन पर की FIR

Fri, 11 Oct 2024 09:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

छतरपुर में फिर राजनामी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। एक युवती को घर में घुसकर पीटा गया है। युवती अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लग रहा है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Entered the house to settle the matter and beat the girl
छतरपुर में युवती ने पांच लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर थाना सिविल लाइन के अंतर्गत ग्राम मौराहा में दुष्कर्म के मामले में राजीनामा के लिए न मानने पर तीन लोगों पर गोली चलाने की घटना हुई थी, जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हैं। इसी मामले में आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई कि एक और मामला राजीनामा के लिए दबाव बनाने के लिए घर में घुस कर युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। फरियादिया के अनुसार पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना गढ़ीमलहरा के अंतर्गत ग्राम गुरसारी में दो यादव परिवारों के बीच जमीन संबंधी मामले को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और इसी मामले में आरोपी जेल में है। आरोपियों की जमानत कराने के लिए राजीनामा हेतु दबाव बनाने के लिए विरोधी पक्ष ने घर में घुस कर अकेली युवती को पाकर उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सिर में चोटे आईं। घायल युवती ने बताया कि जयहिंद यादव, राजेंद्र यादव, जगदीश यादव, गोविंद यादव, मुन्नी यादव उसके घर आए और हत्या के प्रयास के मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे और यह भी धमकी दी कि जिस तरह तुम्हारे माता पिता की मारपीट की थी वही हाल तुम्हारा करेंगे, नहीं तो राजीनामा कर लो। लेकिन युवती ने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोगों ने युवती को अकेली पाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


घायल युवती ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। लेकिन गढ़ीमलहरा पुलिस ने मात्र तीन लोगों के नाम एफआईआर दर्ज की है, जबकि उसने पांच लोगों के नाम एफआईआर में लिखाए थे। आखिर पुलिस इस तरह का व्यवहार पीड़ितों के साथ करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई का फोन बंद
जब इस संबंध में गढ़ीमलहरा टीआई डीके सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मुझे जानकारी नहीं है। ऐसा कोई मामला है तो घायल युवती यहां भी शिकायत कर सकती है। मैं उसकी बात सुनूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed