फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Enemies attacked man with an axe while he was going for his daily activities

Chhatarpur: नित्य क्रिया के लिए जा रहे व्यक्ति पर दुश्मनों ने किया कुल्हाड़ी से हमला, जमीन विवाद की है रंजिश

Sat, 08 Jun 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

नित्य क्रिया के लिए जा रहे व्यक्ति पर दुश्मनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों के साथ जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Chhatarpur Enemies attacked man with an axe while he was going for his daily activities
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में जमीनी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त घायल नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहा था। घायल के भाई की शिकायत पर बमीठा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहरा निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र गोरेलाल बुनकर शनिवार सुबह करीब छह बजे नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ग्यादीन बुनकर और संतोष बुनकर ने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर हमला कर दिया। संतोष के सिर, आंख और पैर में गंभीर घाव होने के कारण वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया था और उसे मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से भाग निकले। जैसे ही घटना की जानकारी संतोष के परिजनों को लगी वे तत्काल उसे बमीठा अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। संतोष को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बमीठा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संतोष के परिजनों ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता बेटी की पुलिस नहीं लगा सकी पता
छतरपुर में पिछले आठ दिनों से लापता एक लड़की का पिता लगातार अधिकारियों के चक्कर काटकर बेटी को खोजने की गुहार लगा रहा है। उसका आरोप है पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उसे जिन लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह है, उनके नाम पुलिस ने शिकायत में नहीं लिखे हैं।



सटई थाना अंतर्गत आने वाली पड़रिया चौकी क्षेत्र के ग्राम कदवां निवासी संतोष कुमार यादव ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गत एक जून को सुबह करीब साढ़े 10 बजे आधार कार्ड में सुधार करवाने की बात कहकर छतरपुर के लिए निकली थी। शाम छह बजे तक जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो संतोष ने तलाश शुरू की।

रिश्तेदारी सहित अन्य संभावित स्थानों पर पता लगाने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो रात नौ बजे संतोष सटई थाना गया। जहां पुलिस ने पड़रिया चौकी में शिकायत करने की बात कहकर उसे घर भेज दिया। अगले दि दो जून को उसने पड़रिया चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष का कहना है कि उसे ग्राम पुनगुवां निवासी मनोज यादव के ऊपर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह है और उसके इस कृत्य में मनोज के कुछ रिश्तेदारों ने उसका साथ दिया है।


संतोष का आरोप है कि पुलिस ने उक्त संदेहियों के नाम शिकायत में नहीं लिखे हैं। आठ दिन का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक संतोष की बेटी का पता नहीं लगा सकी है। संतोष ने वरिष्ठ अधिकारियों से बेटी की तलाश करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed