फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Dhirendra Shastri said in Jagannath Puri Kumbh land is not Abba it is our Baba

Dhirendra Shastri: जगन्नाथ पुरी में धीरेंद्र शास्त्री बोले- कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है

Mon, 13 Jan 2025 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जगन्नाथ पुरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुंभ की भूमि को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कुंभ की जमीन किसी के अब्बा की नहीं, बल्कि हमारे बब्बा की है।

विज्ञापन
Chhatarpur Dhirendra Shastri said in Jagannath Puri Kumbh land is not Abba it is our Baba
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बागेश्वर सरकार उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम कर रहे हैं। वे पुरी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, उन्होंने कुंभ जमीन विवाद पर अपना बयान दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि कुंभ की तैयारियों के दौरान इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि महाकुंभ के मेले में जिस तरीके से नागा संन्यासियों ने अखाड़े परिषद और स्वामी बाबाओं ने मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। उस प्रतिबंध पर अगर देखें तो खुद वो जो जिस जमीन के हिस्से पर तंबू और अखाड़े लगाए हैं, मेला लगा रहे हैं, वो वफ्फ बोर्ड की जमीन है। वहां के मुसलमानों की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने जगन्नाथ पुरी में अपने आशीर्वचन के दौरान बगैर किसी का नाम लिए हुए कहा, कुछ दिन पहले किसी भाई साहब ने कुंभ की भूमि को अपना बताया था। उनसे कह दो कि वो जमीन तुम्हारे अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है। क्योंकि इस्लाम धर्म का जन्म अरब देश से हुआ है, भारत से नहीं हुआ। जो तुम्हारे पास है, वो जमीन हमने तुम्हें दी है और यह उदारता समझो है, नहीं तो तुम्हारा कुछ भी नहीं है, तुम्हारा अलग देश है। सनातन धर्म जैसा कोई धर्म नहीं है, यह एक मात्र ऐसा धर्म है, जो पूरी दुनिया को परिवार मानकर जीता है।

इस दौरान मंच से बागेश्वर सरकार ने हिंदुओं से कहा कि मुसलमान को कुरान का ज्ञान है। ईसाइयों को बाइबल का ज्ञान है। लेकिन हिंदुओं के टूटने और बटने का एक ही कारण है कि हिंदुओं के बच्चों को न गीता का ज्ञान है न रामायण का ज्ञान है। अब हमें इंटेलिजेंट हिंदू बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed