फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Deadly attack on family who went to intervene, four injured, two in critical condition

Chhatarpur: बीच-बचाव करने गए परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 06 Nov 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 06:20 PM IST
सार

बीच-बचाव करने वाले एक परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Deadly attack on family who went to intervene, four injured, two in critical condition
मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जमीन विवाद में बीच-बचाव करने वाले एक परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के ईसानगर का है। बताया गया कि चार नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे ग्यारस की पूजा हो रही थी। इस दौरान एक ही परिवार में जमीन संबंधी विवाद और फसल योजना, सूखा राहत के पैसे को लेकर कहासुनी हो रही थी। मामले में मारपीट होने लगी। विवाद देख पड़ोस में रहने वाले कल्लन रैकवार (40), रतिराम रैकवार (35), रोहित रैकवार, लालू रैकवार बीच बचाव करने पहुंचे। इस दौरान उन पर ही हमला कर दिया गया। चारों के साथ लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। चारों घायल हो गए, रतिराम एवं रोहित की हालत गंभीर है। घायलों को ईसानगर थाने ले जाया गया, जहां पर गंभीर हालत होने की वजह पर उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जिसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस पर लगे आरोप
पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा लेनदेन करके क्रॉस केस बनाया गया है जबकि उनको चोटें नहीं आई हैं एवं गांव के और अन्य लोगों के द्वारा भी मारपीट की गई लेकिन उनके नाम नहीं लिखे गए। इधर मामले में ईसानगर पुलिस के द्वारा 294, 323, 324, 506, 34 आईपीसी की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed