फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Deadly attack on Dalit family for refusing to lend gutkha

Chhatarpur: महिला ने उधार गुटखा नहीं दिया तो ठाकुर साहब को आया गुस्सा, परिवार पर किया जानलेवा हमला, चार घायल

Mon, 30 Dec 2024 12:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

छतरपुर जिले के ग्राम हटवा में उधार गुटका देने से इनकार करने पर दलित परिवार पर ठाकुर समुदाय के दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। नवविवाहित महिला पूजा अहिरवार और उसके तीन भाइयों को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Chhatarpur: Deadly attack on Dalit family for refusing to lend gutkha
मामले की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदला क्षेत्र में एक दुकानदार महिला ने ठाकुर साहब को गुटका नहीं दिया तो उसकी जान पर बन आई। उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं उसके पूरे परिवार तीन भाइयों को भी पीटा गया। हमले में उनके हाथ, पैर और सिर फूट गये। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनको ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घायलों के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के ग्राम हटवा थाना प्रकाश  बमोरी का है। यहां पर दलित परिवार को लाठी-डंडों से इसलिए हमला किया गया कि उसने आरोपियों को एक गुटका उधार नहीं दिया। उसका कहना था कि आप पहले की उधारी चुका दो फिर उसके बाद नई उधारी लो। बस इतनी सी बात गांव के ठाकुर साहब और दबंगों को रास नहीं आई। उन्होंने आव देखा ना ताव नवविवाहित महिला सहित पूरे घर को लाठी डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन


दबंगों को यह बात नगवार गुजरी। उन्होंने दलित दुकानदार पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसके परिजन बचाने आये तो उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा अहिरवार और उसके तीन भाई घायल हुए हैं। हमले में पूजा के पैर टूट गए। वहीं भाइयों के पैर और सिर में गभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा बताती है कि गांव के ठाकुर/दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कहा है कि गांव छोड़कर भाग जाओ वरना सभी को जान से मार देंगे। आरोप है कि मामले की शिकायत और रिपोर्ट संबंधित प्रकाश बम्होरी थाने में की पर पुलिस ने दबंगों के कहने पर उल्टा हम पर ही मामला दर्ज कर लिया है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं आरोपी गांव से छतरपुर जिले आअस्पताल आकर धमकी दे रहे हैं कि गांव वापस आ मत जाना और अगर आ गए तो सभी को मौत की नींद सुला देंगे। मामले में प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस का कहना है कि हमने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर दिया है। बाकी डॉक्टरों रिपार्ट आने पर ही धाराओं में बढ़ोत्तरी और आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed