फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Crime News Film Style Attack Car Stopped and Looted Lakh Rupees After Brutal Beating

Chhatarpur Crime: फिल्मी अंदाज में गाड़ी को रोककर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर एक लाख रुपये लूटा; इलाके में सनसनी

Sat, 05 Apr 2025 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 05 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

Chhatarpur: बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पहले गाड़ी को रोका फिर उसमें सवार चालक की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद बदमाशों ने वाहन में रखे एक लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Chhatarpur Crime News Film Style Attack Car Stopped and Looted Lakh Rupees After Brutal Beating
एक लाख रुपये की लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर जहां शहर में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला छतरपुर शहर के व्यस्त नौगांव रोड का है, जहां शुक्रवार शाम कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में एक गाड़ी को रोककर हमला कर दिया। बिना नंबर की XUV गाड़ी से आए आरोपियों ने एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके चालक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: पांच लाख के इनामी फिरोज को रतलाम से भेजा गया भोपाल जेल, दो दिन पहली हुई थी गिरफ्तारी; NIA का है वारंटी    
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित टुरिया मोहल्ला निवासी नरेश शर्मा पिता संतोष शर्मा ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन स्कूल के पास की है। आरोप है कि मयूर वाधवानी, मुकेश शर्मा, सत्यम यादव, राहुल यादव और राकेश अरजरिया ने उसे घेरकर मारपीट की और उसके वाहन से एक लाख रुपये लूट लिए।



जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे दो दिन पहले का विवाद कारण बताया जा रहा है। दो दिन पहले नरेश शर्मा द्वारा मयूर वाधवानी और मुकेश शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। उसी रंजिश में अब यह हमला हुआ है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed