{"_id":"640c1ef8a74d9b2133017dc8","slug":"chhatarpur-crime-galla-trader-murder-after-robbery-in-chhatarpur-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: गल्ला व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, लूट के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका, SP घटना स्थल पर पह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: गल्ला व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, लूट के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका, SP घटना स्थल पर पह
Sat, 11 Mar 2023 11:56 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:56 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 58 साल के एक गल्ला व्यापारी की हत्या हुई है। माना जा रहा है कि चोरी के मकसद से घर में घुसे चोरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कई घरों के दरवाजे पर कुंडी लगा दी थी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में गल्ला व्यापारी धनप्रसाद जैन की शुक्रवार देर रात घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ शरीर देखकर परिवारजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां अब घर में घुसकर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना और मामले की जानकारी लगगने पर एसपी सचिन शर्मा, CSP लोकेंद्र सिंह, TI अरविंद दांगी पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड़ पर साहू की चक्की के पास की घटना है। जहां 58 साल के व्यक्ति (धनप्रसाद जैन) को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी हत्यारे चोरी और लूट के मकसद से आए थे, जहां उन्होंने वारदात के दौरान व्यक्ति मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों की मानें तो चोरों/आरोपियों ने आस-पास के लोगों के घर के बाहर से दरवाजे की (कुंडी, शांकल, शटकनी) लगा दी, ताकि कोई आसानी से बाहर न निकल सके। हालांकि, सही घटना और मामला क्या है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
