फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Brother had stolen the sister's house, arrested with stolen goods, sister said - give severe punishment

छतरपुर: बहन के घर में ही हाथ साफ कर गया भाई, चोरी के माल के साथ गिरफ्तार, बहन बोली- कड़ी सजा दो

Wed, 20 Apr 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

छतरपुर में एक भाई ने ही अपनी बहन के सूने मकान का ताला तोड़ा और गृहस्थी का सामान चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Brother had stolen the sister's house, arrested with stolen goods, sister said - give severe punishment
बहन के घर चोरी करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चुराया सामान भी बरामद कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक महिला के घर में चोरी हो गई। गृहस्थी का लगभग पूरा सामान ही गायब था। पुलिस पड़ताल में चोरी करने वाला महिला का भाई ही निकला। अब बहन का कहना है कि इसे कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

 
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि शहर के सटई रोड निवासी 26 वर्षीय हेमा साहू (पति दिनेश साहू) ने थाना सिविल लाइन थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी बड़ी बहन के घर बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम भियाताल गई हुई थी, और वहां से लौट कर घर आई तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा हुआ समान गायब था, जिसमें रेफ्रिजरेटर, दो गैस सिलेंडर, एक छोटा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा तथा अन्य घरेलू सामान गायब था। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 IPC का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि मामले में संदेहियों से पूछताछ करने पर पीड़िता के भाई छोटू साहू का नाम सामने आया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि साथी सलमान खान के साथ अपनी बहन के घर में रखे घरेलू सामान ताला तोड़कर चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय छोटू पिता कल्लू साहू की निशानदेही पर लगभग पचास हजार का सामान बरामद किया है। चोरी के मामले में अन्य संयुक्त आरोपी सलमान खान फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उधर बहन को जब पता चला कि घर में हाथ साफ करने वाला उसका भाई ही है तो वो सकते में आ गई। उसका पुलिस को कहना है कि इसे कड़ी सजा दी जाए ताकि दोबारा ऐसा न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed