{"_id":"64997327f8549c9de50005fc","slug":"chhatarpur-16-disputed-recruitments-of-maharaja-chhatrasal-bundelkhand-university-will-be-canceled-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: निरस्त होंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विवादित सभी 16 भर्तियां, नई कुलपति ने त्रुटिपूर्ण बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: निरस्त होंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विवादित सभी 16 भर्तियां, नई कुलपति ने त्रुटिपूर्ण बताया
Mon, 26 Jun 2023 04:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:45 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विवादित सभी 16 भर्तियां निरस्त की जाएंगी। कुलपति ने इन भर्तियों को गलत न मानकर त्रुटिपूर्ण बताया और इन्हें निरस्त करने की सिफारिश EC से की।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विवादित सभी 16 भर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया ने साफ शब्दों में कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा निकाली गईं भृत्य और चौकीदारों की 16 भर्तियों को अब निरस्त किया जा रहा है। सभी विवादित भर्तियों को EC समिति के द्वारा निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट कुलपति प्रोफेसर शुभा तिवारी को सबमिट कर दी है। मीडिया के माध्यम से भर्ती में चयनित लोगों पर उठे सवाल, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों का चयनित होना।
विज्ञापन
साथ ही आरक्षण के नियमों को दरकिनार कर भर्ती ही जाना शामिल था, जिस पर नई कुलपति प्रोफेसर शुभा तिवारी ने कड़ा एक्शन लेने की बात कही है। इन भर्तियों को निरस्त करने की पैरवी की है, जल्द ही औपचारिक आदेश आ जाएंगे, क्योंकि अभी एक्जीक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग होना बाकी है।
विज्ञापन
