फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Chairman of National Safai Karamchari Commission held a meeting with the district administration

Chhatarpur: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक, कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 08 Sep 2024 04:12 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने छतरपुर जिला प्रशासन और नगर परिषद सीएमओ के साथ बैठक की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, सुरक्षा उपकरण, अवकाश, नियमितीकरण और प्रमोशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Chairman of National Safai Karamchari Commission held a meeting with the district administration
बैठक में उपस्थित आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिरिक्ता अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त एम वेंकटेशन ने जिला प्रशासन, जिले के समस्त नगर परिषद सीएमओ एवं सीएमएचओ के साथ बैठक की। बैठक में भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मीक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं सफाई कर्मचारी की समस्याओं का आठ सूत्रीय ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया। अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने बैठक में सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि (ईपीएफ, एनपीएस), सुरक्षा उपकरण, अवकाश, नियमितीकरण एवं प्रमोशन जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द छतरपुर जिले के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए।
विज्ञापन


बैठक के बाद भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य वाल्मीकि ने नीरज बाल्मिक, हेमेंद्र वाल्मीकि, रवि पथरोर, लखन लाल करोसिया, रवि बाल्मिक, इमरान खान सहित छतरपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ अपनी समस्याओं का 8 सूत्रीय ज्ञापन श्री वेंकटेशन को सौंपा।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की बैठक में दिए निर्देश
वेंकटेशन ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त सफाई कर्मचारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों को किये जाने वाले वेतन भुगतान, नियमित ईपीएफ कटौती एवं जमा पर चर्चा करते हुए जानकारी ली एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनको दी जाने वाली अन्य सुविधाओं जैसे एएसआई नंबर, सेफ्टी किट यूनिफार्म, जूते, ग्लव्स, आईडी कार्ड, अवकाश इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय, चेजिंग रूम, समय पर वेतन भुगतान, राष्ट्रीय पर्व पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को डबल सैलरी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला सफाई कर्मचारियों की सहायता हेतु कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति की जागरूकता हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गए। साथ ही सभी कर्मचारियों को आयोग का दूरभाष क्रमांक 01124648924 प्रदाय करते हुए किसी भी प्रकार की सहायता हेतु आयोग से संपर्क स्थापित करने की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम अखिल राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा, सिविल सर्जन जीएल अहिरवार, परियोजना अधिकारी साजिदा कुरेशी, स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed