फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Case filed against brother of Bageshwar Dham narrator Dhirendra Shastri for beating Dalit family

Bageshwar Dham: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर FIR, शादी समारोह में लहराई थी बंदूक,दलित परिवार को पीटा था

Tue, 21 Feb 2023 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:28 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने 11 फरवरी को एक दलित परिवार से मारपीट की थी और बंदूक लहराते हुए उन्हें धमकाया था, इस मामले पर धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Case filed against brother of Bageshwar Dham narrator Dhirendra Shastri for beating Dalit family
सौरभ गर्ग पर आरोप है कि कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का बागेश्वर धाम काफी दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कथावाचक के भाई ने 11 फरवरी को एक दलित परिवार से मारपीट की थी और बंदूक लहराते हुए उन्हें धमकाया था, इस मामले पर धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, शालिग्राम पर आरोप है कि उसने एक शादी समारोह में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 427 के साथ एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मामला 11 फरवरी की देर रात का गढ़ा गांव बमीठा थाना का है। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम ने दलित परिवार के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को बरात लवकुशनगर के अटकोहां से गढ़ा गांव बागेश्वर धाम गई थी, जहां रात 12 बजे यह विवाद हुआ। आरोप है कि दलित परिवार की दुल्हन के मामा, भाई के साथ मारपीट की गई है। वायरल वीडियो में सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमकाते नजर आ रहा था और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed