फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: Children disappearing from Bageshwar Dham, there is no clue of missing people

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से हो रहे बच्चे गायब, लापता लोगों का नहीं लग रहा सुराग

Sat, 18 Feb 2023 01:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Feb 2023 01:26 PM IST
सार

बागेश्वर धाम से बच्चो और लोगों के लापता होने का सिलसिला थम ही नहीं रहा। भीड़ इतनी है कि अपने बिछड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी एक बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Children disappearing from Bageshwar Dham, there is no clue of missing people
बागेश्वर धाम में चल रहे कार्यक्रम में हजारों लोग पधारे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम में चल रहे कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से लोग आए हैं। इस दौरान लोग अपनों से बिछड़ भी रहे हैं। सोनीपत हरियाणा से आए मुन्ना शाह का बेटा बिछड़ गया। इससे पहले भी एक बच्ची लापता हुई थी। उसका अब तक कोई सुऑराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत से आए मुन्ना शाह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आए हैं। परिवार के सदस्य धाम में अर्जी लगवाने चाहते थे। अर्जी तो नहीं लगी, बुधवार को उनका बेटा बादल शाह भीड़ में बिछड़ गया। तब से बच्चा लापता है। उन्होंने बताया कि वे मंदिर समिति सहित पुलिस को भी जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी बच्चे का कुछ सुराग नहीं लगा है। कोई भी उनकी मदद भी नहीं कर रहा है। समारोह के दौरान एक बच्ची नीरज मौर्य भी लापता हो गई थी। अब तक उसका भी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


बेटी अस्पताल में भर्ती पिता लापता 
जिला अस्पताल में भर्ती जबीता (25) की हालत गंभीर है। उसे किडनी की बीमारी है। ललितपुर जिले के सिंदौहा गांव की रहने वाली जबीता की मां नौनीबाई ने बताया कि वह एक सप्ताह से बागेश्वर धाम में थे। उनकी अर्जी नहीं लग सकी। पति भी साथ थे लेकिन वे धाम में बिछड़ गए हैं। बेटी की हालत बिगड़ी तो डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जबीता के पिता की कोई जानकारी नहीं होने से मां-बेटी परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में सांस फूली सीने में हुआ दर्द
जबलपुर के 50 वर्षीय विधान सिंह ठाकुर बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने एक दिन पहले आए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य हैं। धाम पर भीड़ में उनकी हालत बिगड़ने लगी। सांस फूलने के साथ सीने में दर्द उठा। इस पर उन्हें एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है।


प्रशासन ने तैनात की पांच एंबुलेंस..
बागेश्वर धाम में कैंप में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 110 मरीजों का उन्होंने इलाज किया। उन्होंने बताया कि धाम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने पांच एंबुलेंस को तैनात किया है। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छतरपुर लेकर जाकर भर्ती करा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed