फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: Burnt body of a woman found on Chandi Mata mountain of Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की चंडी माता पहाड़ पर मिला महिला का जला शव, बलि चढ़ाने की आशंका

Thu, 17 Oct 2024 01:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

बागेश्वर धाम गढ़ा में एक महिला का शव जली अवस्था में पाया गया है। बलि की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Burnt body of a woman found on Chandi Mata mountain of Bageshwar Dham
गढ़ा के इस पहाड़ पर मिली महिला की लाश। सबसे पहले पुजारी ने देखी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर एक महिला का जला शव मिला है। जहां इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गए थे, वहां पर एक महिला का शव जल रहा था। प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला को कागजों से जलाया गया है। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। जहां पुलिस ने मौके पर जाकर महिला का जला शव एवं राख को भरकर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कहीं महिला की बलि तो नहीं दी गई। या महिला के साथ कोई वारदात और अप्रिय घटना घटित की गई है और मामले से बचने उसे छिपाने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो और महिला को मार डाला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस मामले और घटना के संबंध कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दरसल क्योंकि घटना धाम के पास ही घटित हुई है। वहीं अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माजरा क्या है और महिला की मौत का ख़ुलासा होगा। फिलहाल थाना पुलिस घटना और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed