फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Baba Dhirendra Shastri went on a foreign trip Divya Darbar will be organized in London-Australia

Dhirendra Shastri: विदेश यात्रा पर गए बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, लंदन-ऑस्ट्रेलिया में सजेगा दिव्य दरबार

Fri, 13 Dec 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 06:23 PM IST
सार

भक्तों की सामूहिक अर्जी लगाकर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए। वे 14 से 21 दिसंबर तक लंदन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन
Bageshwar Baba Dhirendra Shastri went on a foreign trip Divya Darbar will be organized in London-Australia
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार रात को आठ दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने भक्तों से कहा, हम छठवें कन्या विवाह का निमंत्रण देने लंदन और ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। कनाडा और बंग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, उसके लिए हिंदुओं को जगाना है। भारत में तो हम लोगों को हम बचा सकते हैं, लेकिन वहां के लोगों को कैसे बचा पाएंगे। इसलिए हमने सोचा है कि विदेशों में रह रहे हिंदुओं को बचाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


देश के जाने माने कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आठ दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पहले वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, यहां उनका पांच दिन का कार्यक्रम है। उसके बाद लंदन में उनका दिव्य दरबार सजेगा। उससे पहले बाबा बागेश्वर ने दरबार में नेपाल से आए हुए परिवार का उदाहरण देते हुए कहा, यह नेपाल से आई हैं। नेपाल एक समय तक हिंदू राष्ट्र था। लेकिन आज हाल यह है कि नेपाल हिंदू राष्ट्र नहीं बचा है। इसके बाद सभी भक्तों की सामूहिक अर्जी लगाकर बागेश्वर महाराज विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में सजेगा दिव्य दरबार
धीरेंद्र शास्त्री 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक लंदन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। बाबा बागेश्वर लंदन और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए हरपालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो भक्तों का तांता लग गया। जय श्रीराम के नारों से पूरा स्टेशन गूंजने लगा। बाबा ने एक बुजुर्ग को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।बाबा संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से वे ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।ऑस्ट्रेलिया में कथा का आयोजन करेंगे। इस कथा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed