फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   30-year-old woman dies after falling into a well, Nagar Palika accused of negligence

Chhatarpur News: कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, नपा पर लापरवाही का आरोप

Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

छतरपुर जिले के महाराजपुर में 30 वर्षीय दीपा पटेल की कुएं में गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया, क्योंकि पहले भी कुएं की सफाई और जाल लगाने की मांग की गई थी। शव निकालने में कठिनाई हुई, जिससे आक्रोश बढ़ा और कार्रवाई की मांग उठी। 

विज्ञापन
30-year-old woman dies after falling into a well, Nagar Palika accused of negligence
कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत

विस्तार

छतरपुर जिले के महाराजपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मामला महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कुसमा गांव निवासी दीपा पटेल (पत्नी नीरज पटेल) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नगर पालिका और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 24 से ज्यादा चोरियां करने वाले चार अंतर्राज्यीय चोर पकड़े गए, पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कुएं में गंदगी फैली हुई थी और इसमें पहले भी जानवरों के गिरने की घटनाएं हो चुकी थीं। क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहले ही नगर पालिका से कुएं की सफाई कराने और उसमें जाल लगाने की मांग की थी। बावजूद इसके, प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे यह दुखद हादसा हो गया।




गंदगी से भरा कुआं, शव निकालने को कोई तैयार नहीं
महिला की मौत के बाद इलाके में रोष व्याप्त हो गया। कुएं में अत्यधिक गंदगी के कारण कोई भी उसमें उतरने को तैयार नहीं था, जिससे शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, ग्रामीणों ने खटिया के सहारे महिला के शव को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों होमगार्ड हुआ गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

नगर पालिका पर भड़के लोग, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं की सफाई और सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो यह दुर्घटना नहीं होती।
 

कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, नपा पर लापरवाही का आरोप...

इस कुएं में गिरी महिला

 

कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, नपा पर लापरवाही का आरोप...

महिला का शव निकालने की गई मशक्कत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed