फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   16-year-old girl student molested in Chhatarpur, threatened to throw acid

Acid Attack Threat: छतरपुर में 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, बैंककर्मी ने दी तेजाब फेंकने की धमकी

Thu, 15 Dec 2022 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 05:39 PM IST
सार

16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस में शिकायत की है। उसने बताया है कि नितेश पंडित उसे परेशान कर रहा है। वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था। छात्रा ने विरोध किया तो उस पर तेजाब फेंक देने की धमकी दी। 

विज्ञापन
16-year-old girl student molested in Chhatarpur, threatened to throw acid
molest

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बैंक कैशियर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। बैंककर्मी नाबालिग को फोन करता था और लगातार वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता रहता था। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा शिक्षक! नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पढ़ा रहा था प्यार का पाठ 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर का है। यहां रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस में शिकायत की है। उसने बताया है कि वह 12वीं की छात्रा है। उस स्टेट बैंक शाखा में कैशियर पद पदस्थ कर्मचारी नितेश पंडित लगातार परेशान कर रहा है। वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम तकरीबन 6 बजे जब वह लहचूरा रोड पर कोचिंग से लौट रही थी, तभी आरोपी ने कार से उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी बैंक कर्मी और उसका साथी कार से आए जो नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी छात्रा से लगातार फोन पर बात करने का दवाब बना रहे थे। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक देने की धमकी दी। परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो कार से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजन थाना हरपालपुर में शिकायत करवाने पहुंचे। मामले में पुलिस ने आरोपी नितेश पंडित के विरुद्ध IPC की धारा 354 घ 354,506 पॉक्सो एक्ट की धारा 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed