{"_id":"61b5ea2c2639ea7f913ac0ba","slug":"chhatarpur-two-year-old-child-pours-boiling-water-on-himself-in-badamalhara-admitted-to-district-hospital-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बड़ामलहरा में दो साल के बच्चे ने खुद पर डाला खौलता पानी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बड़ामलहरा में दो साल के बच्चे ने खुद पर डाला खौलता पानी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 12 Dec 2021 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:55 PM IST
सार
बड़ामलहरा के सड़वा गांव में दो साल के बच्चे देवांश पिता संदीप राय के ख़ौलते पानी से झुलसने का मामला सामने आया है। दरअसल उसने नहाने के लिए रखा गर्म पानी अपने ऊपर डाल लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है।
विज्ञापन
दो साल का मासूम खौलते पानी से झुलसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सड़वा गांव का है। परिजनों की मानें तो देवांश की मां उसे नहलाने के लिए गर्म पानी करके लाई थी जिसे उसने धूप में जमीन पर रख दिया और उसमें ठंडा पानी मिलाने के लिए वह लेने चली गई। इसी बीच बच्चे देवांश ने ख़ौलते गरम पानी में मग्गा डालकर पानी भरा और अपने ऊपर उड़ेल लिया। जिससे वह बुरी तरह जल गया। बच्चे की चीख सुनकर मां और परिजन दौड़े आए और बच्चे को उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर भागे जहां बच्चे को वर्न वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल छतरपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. वही.पी. शेषा ने बताया कि बच्चा करीब 22% बताया है। बच्चा छोटा था तो मग्गे से थोड़ा पानी ही शरीर पर डाल पाया। अगर बच्चा उस ख़ौलते हुए पानी में गिर जाता तो बहुत ज्यादा जल सकता था। फिलहाल बच्चा भर्ती है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल छतरपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. वही.पी. शेषा ने बताया कि बच्चा करीब 22% बताया है। बच्चा छोटा था तो मग्गे से थोड़ा पानी ही शरीर पर डाल पाया। अगर बच्चा उस ख़ौलते हुए पानी में गिर जाता तो बहुत ज्यादा जल सकता था। फिलहाल बच्चा भर्ती है।
विज्ञापन
