फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Two accused roaming around to sell five kg of ganja arrested, the seller of the goods also got caught by the police

छतरपुर: पांच किलो गांजा बेचने के लिए घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, माल बेचने के देने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 04 Feb 2022 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 06:08 PM IST
सार

सिविल लाइन पुलिस ने गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार पांच किलो गांजा पकड़ा है। ये उसे बेचने के लिए बोलेरो से घूम रहे थे।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Two accused roaming around to sell five kg of ganja arrested, the seller of the goods also got caught by the police
Chhatarpur: पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले की सिविल लाइन पुलिस ने अवैध गांजे के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पांच किलो गांजा पकड़ा है। साथ ही काम में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना बमीठा तरफ से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (एमपी 15 CA 5844) से कुछ आरोपी गांजा बेचने छतरपुर आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गल्ला मंडी के पीछे रेलवे पुलिया के नीचे सटई रोड से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। इनके नाम आसाराम पिता मीहीलाल पटेल उम्र 19 साल निवासी जटा पहाड़ी थाना बमीठा व सुनील पिता काशीराम पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम रिछाई थाना बमीठा बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के पास रखी सफेद प्लास्टिक बोरी में पांच किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। बोलेरो भी जब्त की गई।
विज्ञापन


मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त गांजा उन्हें बेचने के लिए बमीठा थाना के ग्राम झंमटुली निवासी हरि शंकर पटेल ने दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों को न्यायालय छतरपुर में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed