फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Toilet water filled in the new building of the district hospital built at a cost of crores, patients worried about dressing

छतरपुर: करोड़ों की लागत से बनी जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में भरा टॉयलेट का पानी, ड्रेसिंग के लिए मरीज परेशान

Sun, 20 Mar 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 11:56 AM IST
सार

छतरपुर जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों से मरीज मरहम पट्टी तक नहीं करा पा रहे हैं। अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में बीते 3 दिनों से टॉयलेट का गंदा पानी भर रहा है, जिसके चलते मरीजों की ड्रेसिंग नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Toilet water filled in the new building of the district hospital built at a cost of crores, patients worried about dressing
ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर के औचक निराक्षण और चिकित्सकों को फटकार लगाने के बाद भी छतरपुर जिला अस्पताल के हाल प्रदेश की बदलाह स्वास्थ्य सेवाओं की कहानी कह रहे हैं। यहां हालात सुधरने की जगह बद से बदतर होते जा रहे हैं। अस्पताल में लापरवाही का आलम ये है कि करोड़ों की लागत से बनी जिला अस्पताल की नई 5 मंजिला इमारत में घायल मरीजों की मरहम पट्टी तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में बीते 3 दिनों से टॉयलेट का गंदा पानी भर रहा है, जिसके चलते पूरे फ्लोर में गंदगी पसरी है और दुर्गंध आ रही है। मरीज बदबू से बेहाल हैं लेकिन मजबूरी में उन्हें उसी गंदगी में ड्रेसिंग के लिए लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ड्रेसिंग कराने आई भर्ती मरीज पूनम रैकवार और चंद्रभान यादव ने बताया कि ड्रेसिंग नहीं होने से उनके घाव ठीक नहीं हो पा रहे हैं। वहीं मामले में सर्जिकल और ट्रॉमा वॉर्ड के ड्रेसर मंगल सिंह तोमर से बात की तो उसने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं बावजूद हालात नहीं सुधरे। मौके पर मौजूद जिला अस्पताल के RMO डॉ. गुप्ता से बात की तो उन्होंने तत्काल फोन लगाते हुए सफाई ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेसिंग रूम के अंदर मरीजों का घुसना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल है। अस्पताल प्रबंधन कलेक्टर के निरीक्षण से पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर लेता है और उनके जाते ही चारों और असुविधाओं का अंबार लग जाता है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed