{"_id":"61ed32ad162c8c4ed3519e67","slug":"chhatarpur-thieves-entered-after-breaking-medical-lock-took-away-65-thousand-rupees-miscreants-imprisoned-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर घुसे चोर, 65 हजार रुपये ले उड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर घुसे चोर, 65 हजार रुपये ले उड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
Sun, 23 Jan 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:20 PM IST
सार
छतरपुर में शनिवार देर रात मेडिकल दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
Chhatarpur: मेडिकल चोरी के सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में शनिवार देर रात मेडिकल दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां सीसीटीवी के समय अनुसार चोर देर रात तकरीबन तीन बजे ताला तोड़कर दुकान में घुसे और पैसे तलाशते रहे। पैसों की तलाश में चोरों ने दुकान का सारा सामान यहां-वहां बिखेर दिया और दुकान में रखे तकरीबन 65 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
चोरों ने बगल की किराना दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। यहां पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़े और फिर वहां का भी ताला तोड़ा, पर अंदर से ताला लगा होने के कारण वे वहां की चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात तो यह है कि दुकान से महज 25 मीटर दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थित है और सामने ही कलेक्टर बंगला मौजूद है। बाबजूद इसके चोरी होना चोरों के हौसले बुलंद होने की गवाही देता है। तो वहीं पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी खड़े करता है।