फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: The girl committed suicide by hanging, the family members accused the in-laws of murder, after the uproar, the national highway was jammed

छतरपुर: युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप ससुराल वालों ने की हत्या, हंगामे के बाद नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 05 Jan 2022 06:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

छतरपुर में एक युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि शादी के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: The girl committed suicide by hanging, the family members accused the in-laws of murder, after the uproar, the national highway was jammed
Chhatarpur: विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि शादी के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चेतगिरी कॉलोनी का है, जहां की 28 वर्षीय कल्पना पति मनीष शर्मा ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं अब परिजनों का आरोप है कि हमारी बेटी की शादी को सात साल हो गए, उसकी कोई संतान नहीं थी। ससुराल वालों से पहले भी केस चलता रहा जिसकी सुलह हो गई थी। पर इस बार उन्होंने हमारी बेटी को मार डाला है। हंगामे के दौरान परिजनों ने अस्पताल में ही ससुरालियों से गाली गलौज और हमला भी कर दिया था। जहां पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने मामले में ससुराल  वालों पर एफआईआर करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर गेट और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट बाद सिटी कोतवाली और एएसपी ने समझाइश दी, तब कहीं जाकर जाम खोला जा सका। जाम के दौरान परिजन कलप्ना के हत्यारों को गिरफ्तार करो के नारे भी लगाते रहे। हंगामे के दौरान विवाहिता की मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने आरोप लगाया कि पति मनाष शर्मा, ससुर केशव शर्मा, सास कपूरी शर्मा ने कल्पना को फांसी लगाई है। हमें कोई सूचना भी नहीं दी। मौसी के लड़के की सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे। ससुराल वाले कल्पना को अस्पताल में छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed