{"_id":"624a77ab18561f5d9704b3f1","slug":"chhatarpur-the-family-stopped-the-youth-who-was-molesting-the-daughter-then-the-accused-beat-up-the-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बेटी से छेड़छाड़ कर रहे युवक को परिजनों ने रोका, तो आरोपी ने कर दी माता-पिता की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बेटी से छेड़छाड़ कर रहे युवक को परिजनों ने रोका, तो आरोपी ने कर दी माता-पिता की पिटाई
Mon, 04 Apr 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:14 AM IST
सार
छतरपुर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना माता-पिता को महंगा पड़ गया। जब लड़की के परिजन आरोपी युवक के घर उसे समझाने गए तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर लड़की के मां-बाप की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने लड़की के माता पिता से की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मना करना मां-बाप को महंगा पड़ गया। आरोपी लड़के ने लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल लड़की के परिजनों का इलाज जारी है।
मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला का है। लड़की की मां ने बताया कि वह और उसका पति दोनों दिनभर काम के चलते घर से बाहर रहते हैं। इस दौरान बेटी घर में अकेली रहती है, मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला तरुण वाल्मीकि बेटी से अश्लील हरकतें और गंदे इशारे करता है। युवक अपराधी प्रवृत्ति का है और हाल ही में जेल से छूटा है। उसे कई बार समझाया लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
रविवार को उसने फिर से बेटी की साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद हमने उसके घर जाकर उसे समझाया इस पर तरुण वाल्मीकि और उसके भाई अरुण वाल्मीकि ने हम दोनों पति-पत्नी की जमकर मार-पीट कर दी, जिससे मेरा पति गंभीर घायल और लहूलुहान हो गया है। मेरे पति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, शरीर में और भी कई जगह चोटें हैं। पीड़िता ने इलाज के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।