फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Seeing elders drinking, children also drank alcohol, now admitted to district hospital

छतरपुर: बड़ों को पीता देख बच्चों ने भी पी ली शराब, कुरकुरे के साथ लगाए 2-2 पैग, अब जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Mar 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

कक्षा 7 में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे ने अपने हमउम्र साथी के साथ खेत में रखी बॉटल से शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे गिर गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हालत ठीक है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Seeing elders drinking, children also drank alcohol, now admitted to district hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छतरपुर में कुछ बच्चों द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। शराब पीने से उनकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के गदरी गांव का है। कक्षा 7 में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे ने अपने हमउम्र साथी के साथ खेत में रखी बॉटल से शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे गिर गए। एक बच्चे ने कम पी रखी थी, उसने जाकर परिजनों को हाल बताया, जिसे परिजन गंभीर हालत में पहले नौगांव अस्पताल ले गए। नौगांव अस्पताल में डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक ट्रीटमेंट के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बच्चा वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा हुआ है।
विज्ञापन

 
बच्चों की मानें तो लोगों को शराब पीते देखना, उनकी मस्ती करना अच्छा लगता था तो उन्होंने भी शराब पीने का मन बनाया और 5-5 रुपये वाला कुरकुरे का पैकेट लेकर खेत में रखी शराब की बॉटल से हमउम्र साथी के साथ 2-2 पैग लगा लिए। हालांकि अब बच्चे की हालात में सुधार हो रहा है और अब उसने कभी शराब न पीने की कसम खा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed