{"_id":"6240689a75c05218e36fd1a8","slug":"chhatarpur-seeing-elders-drinking-children-also-drank-alcohol-now-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बड़ों को पीता देख बच्चों ने भी पी ली शराब, कुरकुरे के साथ लगाए 2-2 पैग, अब जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बड़ों को पीता देख बच्चों ने भी पी ली शराब, कुरकुरे के साथ लगाए 2-2 पैग, अब जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 27 Mar 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:07 PM IST
सार
कक्षा 7 में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे ने अपने हमउम्र साथी के साथ खेत में रखी बॉटल से शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे गिर गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हालत ठीक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में कुछ बच्चों द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। शराब पीने से उनकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के गदरी गांव का है। कक्षा 7 में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे ने अपने हमउम्र साथी के साथ खेत में रखी बॉटल से शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे गिर गए। एक बच्चे ने कम पी रखी थी, उसने जाकर परिजनों को हाल बताया, जिसे परिजन गंभीर हालत में पहले नौगांव अस्पताल ले गए। नौगांव अस्पताल में डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक ट्रीटमेंट के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बच्चा वार्ड में आब्जर्वेशन में रखा हुआ है।
बच्चों की मानें तो लोगों को शराब पीते देखना, उनकी मस्ती करना अच्छा लगता था तो उन्होंने भी शराब पीने का मन बनाया और 5-5 रुपये वाला कुरकुरे का पैकेट लेकर खेत में रखी शराब की बॉटल से हमउम्र साथी के साथ 2-2 पैग लगा लिए। हालांकि अब बच्चे की हालात में सुधार हो रहा है और अब उसने कभी शराब न पीने की कसम खा ली है।