फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Reached hospital after traveling 55 km, but delivery was done in ambulance, both mother and child are healthy

छतरपुर: 55 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची अस्पताल, लेकिन एम्बुलेंस में हो गई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ

Wed, 12 Jan 2022 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 03:58 PM IST
सार

छतरपुर में एक बार फिर में एम्बुलेंस में प्रसव का मामला सामने आया है। 55 किमी की दूरी तय कर अस्पताल पहुंची, तब तक प्रसूता का सब्र जवाब दे गया और उसने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Reached hospital after traveling 55 km, but delivery was done in ambulance, both mother and child are healthy
Chhatarpur: एम्बुलेंस में प्रसव के बाद प्रसूता को अस्पताल में ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक बार फिर में एम्बुलेंस में प्रसव का मामला सामने आया है। 55 किमी की दूरी तय कर अस्पताल पहुंची, तब तक प्रसूता का सब्र जवाब दे गया और उसने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रसूता पड़ोसी जिले टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के लरोंन पठारिया गांव की 28 वर्षीय रेखा बंसकार, पति जगदीश बंसकार को गृहग्राम में प्रसव पीड़ा हुई, उन्होंने जननी वाहन को बुलाया गया जहां से जननी वाहन गांव से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आया। क्योंकि गाँव से टीकमगढ़ जिला अस्पताल की दूरी 85 किलोमीटर तो छतरपुर जिला अस्पताल की दूरी 55 किलोमीटर थी।
विज्ञापन


प्रसूता करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस में ही तड़पती रही। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूता को प्रसव हो गया। मामले में तत्काल अस्पताल स्टाफ को खबर की गई जहां तत्काल नर्सिंग स्टाफ ने आकर एंबुलेंस में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव उपरांत जच्चा और बच्चा को व्हीलचेयर से प्रसूता वार्ड में ले जाया गया। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed