{"_id":"61f7c26796aa267fe70b85ee","slug":"chhatarpur-preparations-were-made-to-remove-sand-by-putting-lifter-in-the-river-revenue-and-police-department-raided-and-seized-drums-and-pipes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: नदी में लिफ्टर डालकर रेत निकालने की थी तैयारी, राजस्व और पुलिस विभाग ने छापा मारकर जब्त किया ड्रम और पाइप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: नदी में लिफ्टर डालकर रेत निकालने की थी तैयारी, राजस्व और पुलिस विभाग ने छापा मारकर जब्त किया ड्रम और पाइप
Mon, 31 Jan 2022 04:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:35 PM IST
सार
छतरपुर जिले में रेत का उत्खनन करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घाट से पाइप और ड्रम जब्त किए हैं।
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ड्रम और पाइप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में नदियों से बालू निकालने के ठेके अभी पूरे नहीं हुए, लेकिन इसके बाद भी लगातार रेत का उत्खन्न और परिवहन किया जा रहा है। जिले के नालों और सहायक छोटी नदियों से लगातार रेत का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है। रेत के उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग ने रेत के एक घाट पर छापा मारा। पुलिस ने जिस घाट पर छापा मारा था वहां लिफ्टर मशीन और पाइप से रेत निकालने की तैयारी की जा रही थी। टीम ने मौके से पाइप और ड्रम को जब्त कर लिया है।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि लुगासी चौकी के ग्राम महतौल में लिफ्टर डालकर रेत निकालने की तैयारी की जा रही है। उर्मिल नदी से रेत का उत्खन्न होने ही वाला था कि तभी एसडीएम विनय द्विवेदी ने राजस्व अमले के और थाना प्रभारी के साथ छापा मारा। यहां नदी में लिफ्टर डालने के ड्रम और लोहे के पाइप रखे हुये थे। यह सामान किसने मंगाया गया था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन अवैध रेत उत्खनन के पहले प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने करीब 20 से 30 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया है।