फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Police raid on illegal arms factory operator, a customer arrested for buying katta

छतरपुर: अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, कट्टा बनाने और खरीदने वाले दो गिरफ्तार, औजार किए गए बरामद

Thu, 07 Apr 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 10:23 AM IST
सार

छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने देशी कट्टा बनाने वाले एक आरोपी और अवैध हथियार खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Police raid on illegal arms factory operator, a customer arrested for buying katta
पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने अवैध कट्टा बनाने की फैक्ट्री संचालित करने वाला एवं खरीदने वाले व्यक्ति को कट्टा एवं औजारों सहित गिरफ्तार किया है। नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लुगासी में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा है। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर लुगासी निवासी नरेश (पिता ग्याशीलाल विश्वकर्मा) को घर के बाहर बनी टपरी से कट्टा बनाते पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से मौके पर 1 अधूरा बना 12 बोर का देशी कट्टा, 2 अधूरे बने 315 बोर के देशी कट्टे, कट्टे निर्माण करने के औजार, 1 लोहे का हथौड़ा, 1 लोहे की संसी, धुकनी, 3 लोहे की रेती, 1 लोहे की आरी, 1 प्लास, 2 सुम्मी, 1 लोहे की निहारी, 1 लोहे की रॉड, बरमा, पेंचकस, 1 लोहे की नाल, 1 रेत माल टुकड़ा, 2 छैनी एवं 1 लोहे का बरमा जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कट्टा गांव के ही हीरा यादव को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने हीरा यादव के घर पर दबिश दी और उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अलग-अलग कट्टा फैक्ट्री संचालित करने की सामग्री एवं कट्टा बरामद कर धारा 25, 25(1-B)(A)/27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed