{"_id":"624e6e66c4671234bb36cf73","slug":"chhatarpur-police-raid-on-illegal-arms-factory-operator-a-customer-arrested-for-buying-katta","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, कट्टा बनाने और खरीदने वाले दो गिरफ्तार, औजार किए गए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, कट्टा बनाने और खरीदने वाले दो गिरफ्तार, औजार किए गए बरामद
Thu, 07 Apr 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:23 AM IST
सार
छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने देशी कट्टा बनाने वाले एक आरोपी और अवैध हथियार खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने अवैध कट्टा बनाने की फैक्ट्री संचालित करने वाला एवं खरीदने वाले व्यक्ति को कट्टा एवं औजारों सहित गिरफ्तार किया है। नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लुगासी में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा है। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर लुगासी निवासी नरेश (पिता ग्याशीलाल विश्वकर्मा) को घर के बाहर बनी टपरी से कट्टा बनाते पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से मौके पर 1 अधूरा बना 12 बोर का देशी कट्टा, 2 अधूरे बने 315 बोर के देशी कट्टे, कट्टे निर्माण करने के औजार, 1 लोहे का हथौड़ा, 1 लोहे की संसी, धुकनी, 3 लोहे की रेती, 1 लोहे की आरी, 1 प्लास, 2 सुम्मी, 1 लोहे की निहारी, 1 लोहे की रॉड, बरमा, पेंचकस, 1 लोहे की नाल, 1 रेत माल टुकड़ा, 2 छैनी एवं 1 लोहे का बरमा जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कट्टा गांव के ही हीरा यादव को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने हीरा यादव के घर पर दबिश दी और उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अलग-अलग कट्टा फैक्ट्री संचालित करने की सामग्री एवं कट्टा बरामद कर धारा 25, 25(1-B)(A)/27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।