फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News: Speeding truck rammed taxi, 2 killed, 3 injured

Chhatarpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मारी, 2 की मौत 3 घायल 

Wed, 29 Dec 2021 11:46 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

छतरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मारी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक बच्चे समेत तीन लोग घायल है। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur News: Speeding truck rammed taxi, 2 killed, 3 injured
मध्य प्रदेश के छतरपुर में भीषण हादसा। - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ट्रक और टैक्सी की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं, जिसमें एक बच्चा गंभीर बताया जा रहा है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा ओरछा रोड थाना क्षेत्र के पास झांसी-छतरपुर रोड पर हुआ। 
विज्ञापन


ओरछा रोड थाना प्रभारी आंनद सिंह परिहार ने कहा कि टैक्सी सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के भगारी गांव के रहने वाले थे, जो पानीपत में काम करते हैं। अपनी दादी की अंत्येष्टि कार्यक्रम से लौटकर पानीपत लौटने के लिए नौगांव से टैक्सी में छतरपुर आ रहे थे। वह बस से पानीपत जाने वाले थे, पर इस दौरान उनकी टैक्सी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक क्रमांक HR38U4330 और टैक्सी MP16R1983 के बीच जोरदार भिडंत हुई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने गौरगांय के पास से ट्रक बरामद किया है। ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। ट्रक को थाने लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मारे गए लोगों की पहचान विनोद वाल्मीकि और शिवकुमार अहिरवार के तौर पर हुई है। उनकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। शोभाराम जमोरिया 50 वर्ष और टैक्सी चालक प्रमोद कुमार अहिरवार 37 वर्ष घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed