फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Leopard's new location, showing in early morning in Chowk market, forest department team on spot

छतरपुर में तेंदुआ: रातभर पहरा देती रही वन विभाग की टीम, चकमा देकर शहर में दो किमी अंदर तक घुस आया, सीसीटीवी फुटेज मिले

Fri, 24 Dec 2021 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 06:46 PM IST
सार

छतरपुर शहर में तेंदुआ घूम रहा है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 3.48 बजे वह गोवर्धन टॉकीज की ओर जाता दिख रहा है। बताया जाता है कि 3 दिन पहले यह तेंदुआ कर्री गांव के समीप था। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Leopard's new location, showing in early morning in Chowk market, forest department team on spot
Chhatarpur: तेंदुए को पकड़ने के लिए शहर में वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर में तेंदुआ घूम रहा है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 3.48 बजे वह गोवर्धन टॉकीज की ओर जाता दिख रहा है। बताया जाता है कि 3 दिन पहले यह तेंदुआ कर्री गांव के समीप था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र से छतरपुर में घुसा है। तेंदुआ शहर के 2 किलोमीटर अंदर चौक बाजार इलाके में आ गया है। जिसके चार अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

अब तक वन विभाग की टीम तेंदुए को खोज नहीं सकी तो वहीं तेंदुए ने गुरुवार को चौबे कॉलोनी इलाके में एक सूअर को अपना शिकार बनाया था। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गुरुवार रात जानकारी मिली थी कि तेंदुआ चौबे कॉलोनी में मोनू व्यास के मकान के आंगन में तख्त के नीचे घुसा बैठा देखा गया है जहां उसकी पूंछ दिखाई दे रही है। शुक्रवार सुबह 3.48 बजे चौक बाजार के पास गोवर्धन टाकीज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को सड़क पर भागते देखा गया है। इसके बाद तेंदुआ बाजार के पास बसी घनी बस्ती की गलियों में भी दिखाई दिया है। सीसीटीवी के फुटेज इलाके में वायरल हो रहे हैं। वन विभाग की टीम पिछले 32 घंटों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन तेंदुए की सही लोकेशन नहीं मिल पाने की वजह से उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। अब चौक बाजार क्षेत्र में टीम सक्रिय हुई है।

विज्ञापन

लोग घरों में दुबके 

शहर में तेंदुआ होने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेंदुए के डर से लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे। जिस इलाके में तेंदुआ छिपा बैठा था और निकल कर भागा है वहां जमीन और दीवारों पर तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन अभी छतरपुर शहर ही बताई जा रही है। बीच बाजार तेंदुए के आने से अब लोगों और दुकानदारों-व्यापारियों में दहशत देखी जा रही है। फिलहाल दुकानदार अपनी दुकानें बंद किए हुए हैं तो वहीं लोगों को आशंका है कि कहीं तेंदुआ किसी घर में ना छुपा हो, ऐसे में वह किसी पर भी जानलेवा हमला कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मांगी मदद

वन विभाग की टीम अब तक तेंदुए की तलाश और पकड़ने में नाकाम रही है। गर्ल्स कॉलेज, उत्कृष्ट स्कूल और नंबर-2 स्कूल के आस-पास झाड़ी, सुनसान सरकारी भवनों में वन विभाग और नगर पालिका की टीम सर्चिंग कर चुकी है। वन विभाग ने पन्ना टाइगर रिजर्व मैनेजमेंट को भी तेंदुए की मूवमेंट के बारे में सूचित किया है। उसे पकड़ने में मदद मांगी गई है।  


वन्य अधिकारियों की मानें तो उक्त तेंदुआ युवा है जो बहुत ही ताकतवर और फुर्तीला भी है। उम्र के मुताबिक वह इतना खतरनाक और तेज हो सकता है कि अपने पंजे के एक झपट्टे में किसी की भी जान ले सकता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सतर्क और सुरक्षित रहें। जैसे ही तेंदुआ दिखे छिप जाएं और तत्काल सूचना दें। ताकि उसे पकड़ा जा सके। दिखने पर वीडियो बनाने के चक्कर में न पड़ें।

वन विभाग कह रहा कि पहाड़ी पर चला गया होगा

प्रत्यक्षदर्शी अंकित शुक्ला ने बताया कि तेंदुआ शहर की पहली लोकेशन से देर रात अब 2 किलोमीटर अंदर आ चुका है और वह उनके घर के बाहर से होते हुए गोवर्धन टॉकीज, चौक बाजार, सिटी कोतवाली, हटवारा मोहल्ला होते हुए गल्ला मंडी से एक बगिया में पहुंच गया था। जहां पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बगिया में पंजे के निशान पाए गए हैं और वह बगिया से होते हुए पास ही लगी वन विभाग की पहाड़ी पर चला गया होगा।

दर्जनभर सीसीटीवी फुटेज निकलकर आए सामने

अंकित ने बताया कि सुबह से दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली थीं। सब दहशत में थे, लगभग दर्जनभर CCTV लोकेशन से बाजार से निकल जाने की खबर के बाद ही सभी ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। हालांकि दहशत अब भी कायम है। डिप्टी रेंजर छतरपुर आरके कोरी ने बताया कि शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए तेंदुआ अब शहर के पॉश इलाके गल्ला मंडी क्षेत्र की एक बगिया में पहुंच चुका है, जहां पर उसके पंजे के निशान भी देखे गए हैं। वन्य अधिकारियों का कहना है तेंदुआ बगिया के पास वन विभाग की पहाड़ी पर चला गया होगा। जहां टीम को भेजा जा रहा है।

लाठियों के सहारे वन विभाग

छतरपुर शहर के अंदर तेंदुए की ख़बर आग की तरह फैल गई है। अब लाइसेंसी बंदूकधारी तेंदुए से लोगों की रक्षा के लिए मैदान में उतर आए हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लाठी-डंडों के सहारे उसे ढूंढने निकल पड़े हैं। अगर ऐसे में तेंदुए दिख भी जाता है या हमला करता है तो वन्य अधिकारी कर्मचारी कैसे मुकाबला करेंगे। मामले में ज़ब हमने बंदूकधारी से बात की तो उन्होंने बताया कि वह शहर में लोगों की निजी सिक्योरिटी के लिए काम करते हैं। उनकी खुद की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक है। उन्हें शहर में तेंदुआ होने की बात पता चली तो वे सीसीटीवी फुटेज की लोकेशन के मुताबिक चौक बाजार पहुंच गए हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed