फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: In the name of getting installment of PM housing scheme, bribe was sought, CMO handed over to police

छतरपुर: पीएम आवास योजना की किश्त दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, सीएमओ ने किया पुलिस के हवाले

Wed, 02 Mar 2022 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 08:50 PM IST
सार

छतरपुर नगर निगम कर्मचारी द्वारा रुपये मांगे जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत सही पाई जाने पर कर्मचारी को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन
Chhatarpur: In the name of getting installment of PM housing scheme, bribe was sought, CMO handed over to police
आरोपी कर्मचारी संविदा पर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा किश्त दिलवाने के नाम पर पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है। हितग्राही की शिकायत पर सीएमओ ने आरोपी कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता राजू रजक ने बताया कि प्रार्थी लता रजक है। पीएम आवास की पहली किश्त कुछ महीने पहले आ गई थी। कहा गया था कि दूसरी किश्त कुछ महीनों में आ जाएगी। हम निजी कार्यों से इसकी जानकारी नहीं ले पाए। नगर निगम के कर्मचारी का फोन आया, जिसने बताया कि 24 फरवरी को आपकी किश्त आ चुकी है। फोन में राजा नाम दिखा रहा था, पर कर्मचारी का नाम अंकुश सेन बताया गया है। उसने पांच हजार रुपये की मांग की थी। हमने सीएमओ को इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि हितग्राही की ओर से नगर निगम कर्मचारी द्वारा रुपये मांगे जाने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में उसने एफिडेविट फाइल किया था। फोन रिकॉर्ड से भी इसके सबूत मिले हैं। आरोपी कर्मचारी संविदा कर्मचारी है। शिकायत सही पाई जाने पर उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया है। लिखित शिकायत भी की जाएगी। पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह पीएम आवास योजना में नगर पालिका में एक व्यक्ति द्वारा पैसे मांगे गए थे उसको भी नगर पालिका सीएमओ ने पुलिस के हवाले कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed