फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: From now on in the police stations, the register will be available for giving suggestions, the complainant will be able to write information related to the behavior of the police

छतरपुर: अब से थानों में मिलेगा सुझाव देने के लिए रजिस्टर, शिकायतकर्ता लिख सकेंगे पुलिस के व्यवहार संबंधी जानकारी

Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने नवाचार किया है। अब जिले के कई थानों पर सुझाव और पुलिस के व्यवहार के लिए एक रजिस्टर रखा जाएगा। थाने में शिकायत दर्ज कराने आने वाले लोगों से इन रजिस्टरों पर उनके सुझाव लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Chhatarpur: From now on in the police stations, the register will be available for giving suggestions, the complainant will be able to write information related to the behavior of the police
छतरपुर के सिविल लाइन थाने में रजिस्टर में सुझाव लेने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा आगंतुक रजिस्टर के माध्यम से शिकायतकर्ता अपने अनुभव साझा कर रहे हैं तो वहीं रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान तीन गिरफ्तारी वारंट और 2 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। साथ ही किरायेदारों के संबंध में जानकारी देने के लिए रहवासियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

 
छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पिछले सप्ताह से थाना सिविल लाइन में रजिस्टर के माध्यम से भी थाना पर शिकायत/रिपोर्ट करने आने वाले आगंतुकों से थाने में उनके साथ किए गए व्यवहार के संबंध में उनकी राय लेख कराई जा रही है। साथ ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सभी रहवासियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचित किया गया है कि सभी किरायेदारों के संबंध में जानकारी थाना पर अभिलंब उपलब्ध कराएं। ताकि किरायेदारों के संबंध में जानकारी पुख्ता कर अपडेट की जा सके।
विज्ञापन

 
रात्रि में थाना प्रभारी सिविल लाइन ने दर्जन भर पुलिस बल ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में अचानक दबिश दी। गिरफ्तार किए जाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान धारा 327, 294, 323, 506 IPC के मामले में 2 वर्ष से फरार आरोपी महाराजपुर थाना के ग्राम सायला 23 वर्षीय राहिल उर्फ सिया राम पटेल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अलग-अलग मामलों में जारी तीन गिरफ्तारी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जंटू उर्फ जितेंद्र, गणेश प्रजापति, राज नारायण पिता सिंह हैं। इसके अतिरिक्त धारा 302 के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी शिव प्रताप सिंह को भी दस्तयाब किया गया, जिसकी उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत स्वीकृत होने से जमानत मुचलका भराया जाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed