{"_id":"62319ea5d2ec036d7971a250","slug":"chhatarpur-food-department-raided-in-packing-factory-sealed-after-finding-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पैकिंग फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा, अनियमितता मिलने पर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पैकिंग फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा, अनियमितता मिलने पर सील
Wed, 16 Mar 2022 01:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:54 PM IST
सार
मिलावटी खाद्य पदार्थों को बेचने की सूचना पर छापा मारने पहुंची टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। फैक्ट्री में कई ब्रांड के रैपर मिले, जिनके भीतर पोहा और बेसन की पैकिंग की जा रही थी लेकिन व्यापारी ने खाद्य विभाग को इन ब्रांड के पंजीयन उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन
छतरपुर में खाद्य विभाग ने पैकिंग फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में खाद्य विभाग ने पैकिंग फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। मिलावटी खाद्य पदार्थों को बेचने की सूचना पर छापा मारने पहुंची टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जिन ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी, उनके पंजीयन संबंधित दस्तावेज नहीं मिल सके हैं।
जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के महोबा रोड बायपास पर व्यापारी अंकित असाटी द्वारा दाल, बेसन और पोहे की पैकिंग के संबंधित एक फैक्ट्री का संचालन किया जाता है। मंगलवार की दोपहर स्थानीय लोगों के द्वारा इस फैक्ट्री में मिलावटी खाद्य पदार्थों को बेचने की सूचना खाद्य विभाग को दी गई। जिसके बाद खाद्य अधिकारी अमित वर्मा एवं कोतवाली पुलिस की टीम फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंच गई। छापे के दौरान इस फैक्ट्री में कई ब्रांड के रैपर मिले, जिनके भीतर पोहा और बेसन की पैकिंग की जा रही थी लेकिन व्यापारी ने खाद्य विभाग को इन ब्रांड के पंजीयन उपलब्ध नहीं कराए। यहां पर खुले पोहा को चार इक्का नामक रैपर में पैक किया जा रहा था जिसके पंजीयन दस्तावेज व्यापारी ने उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसी तरह तूफान तेल और दाल के कुछ ब्रांड भी संदेहास्पद पाए गए हैं।
टीम ने यहां से दाल, बेसन और पोहा में मिलावट की जांच के लिए सेम्पल कलेक्ट किया है, जबकि सभी ब्रांड के पंजीयन दस्तावेज भी व्यापारी से मांगे गए हैं। समय पर दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के कारण खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी की फैक्ट्री को सील कर दिया। आगे की जांच की जा रही है।