{"_id":"62557103d44a857ef019e4ec","slug":"chhatarpur-dabangs-were-firing-in-the-air-while-dancing-with-female-dancers-when-the-former-sarpanch-stopped-the-youths-beat-them-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: महिला डांसरों के साथ नाचते हुए हवाई फायर कर रहे थे दबंग, पूर्व सरपंच ने रोका तो युवकों ने कर दी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: महिला डांसरों के साथ नाचते हुए हवाई फायर कर रहे थे दबंग, पूर्व सरपंच ने रोका तो युवकों ने कर दी मारपीट
Tue, 12 Apr 2022 06:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:00 PM IST
सार
छतरपुर जिले में महिला डांसरों के साथ डांस करते हुए हवाई फायरिंग करने वाले युवकों को पूर्व सरपंच ने रोका तो दंबगों ने पूर्व सरपंच के साथ मारपीट करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
चौक समारोह में डांस करते दबंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में प्रशासन की सख्ती के बाद भी शादी समारोह और आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांसरों के साथ कुछ युवक हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते नजर आ रहा है। वहीं, कुलवारा गांव के पूर्व सरपंच ने जब युवकों को हवाई फायरिंग करने से मना किया तो दबंगों ने पूर्व सरपंच संतोष राजपूत की कार में तोड़फोड़ और मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए, पीड़ित ने मामले की शिकायत हरपालपुर थाने में कर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमां गांव में अर्जुन यादव के यहां चौक समारोह था, जिसमें ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। कार्यक्रम में गांव के कुछ दबंग युवक सुगर यादव, भरत यादव, विक्रम यादव, शीलू यादव, रगु राजा, छोटू यादव, शीलू यादव महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए अवैध कट्टों से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर पूर्व सरपंच ने युवकों को रोका। युवकों ने गुस्से में पूर्व सरपंच संतोष राजपूत के साथ मारपीट कर उसकी कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 3242 तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। चौक समारोह में हुई हवाई फायरिंग और मारपीट की सूचना पर डायल 100 के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।