{"_id":"6203b8ea539a38770f2eea2e","slug":"chhatarpur-congress-leader-and-former-sarpanch-disputed-demanding-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच ने किया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच ने किया विवाद
Wed, 09 Feb 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:21 PM IST
सार
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में गिरधौरी टोल बैरियर पर हंगामा और विवाद का मामला सामने आया है। वीडियो माधवपुर निवासी कांग्रेस नेता गुलाब यादव का बताया जा रहा है। वीडियो में चंदला तहसील के ग्राम माधवपुर गांव के रहने वाले गुलाब यादव हैं जो कांग्रेस नेता बताए जा रहे हैं। जिनका विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विस्तार

जानकारी के अनुसार गुलाब यादव अपनी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी से कहीं जा रहे थे तो रास्ते में टोल बैरियर पड़ा, जिससे निकलने पर उनसे टोल टैक्स मांग गया। जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया। टैक्स नहीं देने पर गाड़ी नहीं निकलने पर हंगामा हो गया। और वह अपनी गाड़ी से उतरकर टोल कर्मियों से अभद्रता कर गाली-गलौज कर मारने की बात करने लगे और बिना टोल दिए निकल गए। वहीं इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि गुलाब यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष और पूर्व कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। इनकी बहू भी लवकुशनगर पूर्व मंडी अध्यक्ष रहीं हैं। तो वहीं इनकी पत्नी उमा देवी ग्राम माधवपुर की वर्तमान सरपंच हैं।