{"_id":"623462eaff77d14c21466dc7","slug":"chhatarpur-bike-rider-hit-by-speeding-truck-three-people-injured-woman-in-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, तीन लोग घायल, महिला कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, तीन लोग घायल, महिला कोमा में
Fri, 18 Mar 2022 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 04:16 PM IST
सार
छतरपुर में होली की खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार परिवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी दी। तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। ट्र्क का पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला कोमा में चली गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर के बड़ामलहरा थाना घुवारा रोड पर एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर है, जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों बाजार कर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम बड़ामलहरा थाना घुवारा रोड की है। बराज गांव निवासी 55 वर्षीय घायल दुलीचंद लोधी के अनुसार वे अपनी 50 वर्षीय पत्नी लाड़ो बाई और 20 वर्षीय बेटे गोविंद के साथ बड़ामलहरा से खरीदारी कर बाइक से लौट रहा था। तभी घुवारा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। बेटे गोविंद को बड़ामलहरा अस्पताल में भर्ती किया हुआ है। पत्नी-पति को ज्यादा चोट पहुंची है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक टक्कर मारकर भाग गया था जिसे पुलिस ने भगवां थाना के पठिया गांव के पास पकड़ लिया है।
जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ल की मानें तो घायल पति के हाथ में फैक्चर और अंदरूनी चोट है तो वहीं पत्नी गंभीर हालत में और कोमा में है, जिसे तत्काल ट्रीटमेंट देते हुए भर्ती किया गया है।