फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: After confiscation in the police station, the gang who stole and sold cartridges was exposed, four people arrested

छतरपुर: थाने में जब्ती के बाद रखे कट्टे-कारतूस चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 07:38 PM IST
सार

छतरपुर में पिछले वर्ष फरवरी में पुराने थाने में रखे 175 कट्टा कारतूस चोरी हुए थे। जो भिन्न भिन्न अपराधो में जब्त किए गए थे। इन्हें चुराने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: After confiscation in the police station, the gang who stole and sold cartridges was exposed, four people arrested
Chhatarpur: पुराने थाना भवन में रखे कट्टों को चुराने वाले गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पिछले वर्ष फरवरी में पुराने थाने में रखे 175 कट्टा कारतूस चोरी हुए थे। जो भिन्न भिन्न अपराधो में जब्त किए गए थे। इन्हें चुराने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना थाना भवन में रखे कट्टे कारतूस की चोरी पुष्पेन्द्र उर्फ मामा तिवारी, वेदप्रकाश उर्फ विद्दू तिवारी, बिल्ला उर्फ देवेन्द्र यादव निवासी लवकुशनगर ने की है। बिल्ला की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। उन्होंने कट्टे कारतूस चुराना कबूल किया और कट्टे कारतूस को कुछ अन्य लोगों को बेचना बताया।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की गई। जिसमें राकेश उर्फ राजकुमार तिवारी, भारत द्विवेदी निवासी लवकुशनगर से एक-एक कट्टा-कारतूस, आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ मामा तिवारी से दो कट्टा कारतूस व वेदप्रकाश उर्फ विद्दू तिवारी से दो कट्टा-कारतूस जब्त किए व चोरी हुए कट्टे कारतूस में से कुछ कट्टे कारतूस पूर्व में पुलिस द्वारा अऩ्य प्रकरणो में जब्त किए जा चुके हैं। आरोपी राकेश उर्फ राजकुमार तिवारी, भारत द्विवेदी, पुष्पेन्द्र उर्फ मामा तिवारी, वेदप्रकाश उर्फ विद्दू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय लवकुशनगर पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के 10 संदेही आरोपियों की तलाश जारी है। जिनके मिलने पर न्यायालय को चोरी हुए अन्य अवैध कट्टा कारतूस मिलने की संभावना है। विवेचना के दौरान मामले में धारा 457,380,411,413 IPC बढ़ाई गई है।


बता दें कि 24 फरवरी 2021 को न्यायालय लवकुशनगर के नाजिर जीतेन्द्र वस्वा पट्टनकर ने न्यायालय लवकुशनगर के भिन्न-भिन्न अपराधों में जब्तशुदा 175 कट्टा-कारतूस पुराना थाना भवन के मालखाने से चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। ये कट्टा-कारतूस पुलिस की सुपुर्दगी में रखे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed