{"_id":"64e1ececa12cd3c6780677b5","slug":"chartered-bus-rammed-into-a-standing-dumper-in-rajgarh-one-killed-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: टायर फटने से असंतुलित होकर खड़े डंपर में जा घुसी चार्टर्ड बस, एक मृत, नौ घायलों में एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: टायर फटने से असंतुलित होकर खड़े डंपर में जा घुसी चार्टर्ड बस, एक मृत, नौ घायलों में एक की हालत गंभीर
Sun, 20 Aug 2023 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:07 PM IST
सार
चार्टर्ड बस ब्यावरा की ओर से भोपाल जा रही थी। इसी बीच मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप बस का टायर फूटा और संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खड़े हुए डंपर से जा टकराई।
विज्ञापन
राजगढ़ में बस हादसा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप रविवार दोपहर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चार्टर्ड बस ब्यावरा की ओर से भोपाल जा रही थी। इसी बीच मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप बस का टायर फूटा और संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खड़े हुए डंपर से जा टकराई और उक्त हादसे में गुना जिले के निवासी 39 वर्षीय सरफ़राज़ अहमद की मौत हो गई। हादसे में 9 अन्य यात्री घायल हुए हैं जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मलावर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि बस ब्यावरा से भोपाल की ओर जा रही थी। उसी दौरान पगारी बंगले के समीप उसका टायर फटा और वह असंतुलित होकर खड़े डंपर में घुस गई, जिसमें गुना जिले के 39 वर्षीय व्यक्ति सरफराज अहमद पिता ज़हीर अहमद की मौत हो गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 9 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 8 को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया है।