फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Celebrations in Indore: The joy of number one was celebrated with a swing and dance, danced to the beat of the drum

इंदौर में जश्नः झूमते-नाचते मनाई नंबर वन की खुशी, ढोल की थाप पर थिरके कदम

Sat, 20 Nov 2021 04:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 04:11 PM IST
सार

लगातार पांचवीं बार इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। जीत की खुशी में इंदौरी जमकर झूमे। एक दूसरे को बधाई दी और नाच गाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। 

विज्ञापन
Celebrations in Indore: The joy of number one was celebrated with a swing and dance, danced to the beat of the drum
इंदौर में इस तरह बनाई रंगोली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये जश्न का दिन है। खुशी का दिन है। लगातार पांच बार इंदौर नंबर वन बना। देश का सबसे साफ शहर घोषित हुआ। परिणाम पहले ही पता था, घोषणा का इंतजार था। घोषणा होते ही इंदौरी झूमने लगी। हर तरफ जश्न का माहौल बना। किसी ने रंगोली बनाकर इंदौर की उपलब्धि दर्शाई तो किसी ने झूमते हुए नंबर वन की खुशी जताई। पार्षद से लेकर इंजीनियर, अफसरों से लेकर सफाई मित्र तक हर कोई खुशी से झूमा। जनप्रतिनिधयों ने मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन

Celebrations in Indore: The joy of number one was celebrated with a swing and dance, danced to the beat of the drum
नंबपर वन बनने की खुशी में थिरके कदम। - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को जब राष्ट्रपति के हाथों इंदौर के अधिकारियों ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार लिया तो इंदौरियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी हो भी क्यों न। लगातार पांच बार नंबर वन का ताज सिर पर सजा। अधिकारियों की मेहनत, सफाई मित्रों का समर्पण और जनता की सहभागिता ने इंदौर को यह उपलब्धि दिलाई। इसकी खुशी भी देखने लायक थी और सुबह से दोपहर तक पूरा इंदौर खुशी से झूमने लगा। क्या छोटा और क्या बड़ा,सबने एक साथ आकर जश्न मनाया। इंदौर को इंदौर इसीलिए तो कहा जाता है कि खुशी के लिए जमकर पटाखे फोड़े लेकिन अगले ही मिनटों में पटाखों का कचरा साफ कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Celebrations in Indore: The joy of number one was celebrated with a swing and dance, danced to the beat of the drum
इंदौर में इस तरह मनाई खुशी। - फोटो : सोशल मीडिया
सफाई मित्रों के पैर छूकर किया सम्मान
इंदौर की 56 दुकान पर जश्न मनाया गया। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सफाई मित्रों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही महेंद्र हार्डिया व रणदिवे ने सफाई मित्रों का सम्मान किया। इस उपलब्धि पर 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही रणदिवे और हार्डिया व्यापारियों के साथ जमकर थिरके। रणदिवे ने कहा कि यह इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण की जीत है। सफाई मित्रों के समर्पण के बदौलत ही यह कुछ हासिल हुआ है। 
विज्ञापन

Celebrations in Indore: The joy of number one was celebrated with a swing and dance, danced to the beat of the drum
इंदौर में सिटी इंजीनियर और पार्षद इस तरह झूमे। - फोटो : सोशल मीडिया
सिटी इंजीनियर और पार्षद थिरके
स्वच्छता के जश्न का ये सिलसिला यहीं तक नहीं रूका। इंदौर नगर निगम में भी जश्न मनाया गया। पार्षद संजय कटारिया और सिटी इंजीनियर अशोक राठौर ढोल की थाप पर जमकर थिरके। इस दौरान एक दूसरे को बधाई दी गई। पांचवीं बार पुरस्कार मिलने का जश्न मनाया गया। नगर निगम में तो इस तरह खुशी मनाई गई कि दीपावली सा नजारा दिखा। हर चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed