{"_id":"5cab70a7bdec22146e0fb14c","slug":"case-registered-against-coaching-operator-in-case-of-objectionable-posts-against-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 08 Apr 2019 09:32 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, उज्जैन
भाषा, उज्जैन
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी संचालक को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विगत दिनों कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष साहिल देहलवी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा था कि चार अप्रैल को गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए दाढ़ी और टोपी लगा दी गई और फेसबुक पर भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि चौकीदार मनीष विजयवर्गीय नाम से एक फेसबुक अकाउंट है जिसके जरिये लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट आ रही है और राहुल गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की और पाया कि यह फेसबुक अकाउंट इंग्लिश कोचिंग क्लास संचालक मनीष विजयवर्गीय के नाम है। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ माधवनगर पुलिस थाने में भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
