फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case of kidnapping of minor girl and theft of lakhs revealed in Satna, five accused arrested

Satna News: नाबालिग बच्ची के अपहरण और लाखों की चोरी के मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 09:04 AM IST
सार

मदनपुर गांव में 12 और 13 जुलाई की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी करते हुए एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Case of kidnapping of minor girl and theft of lakhs revealed in Satna, five accused arrested
आरोपियों से जब्त किया गया चोरी का सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना पुलिस ने बदेरा थाना इलाके में 12-13 जुलाई की दरमियानी रात एक नाबालिग बच्ची के अपहरण और लाखों की चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी आशुतोष गुप्ता ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बदेरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में 12 और 13 जुलाई की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी करते हुए एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस के खोजी कुत्ते से बदमाशों के भागने की दिशा का पता चला था। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष बर्मन और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करते हुए मासूम बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संतोष बर्मन कटनी का रहने वाला है, उसके खिलाफ लूट और चोरी के 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अजय निषाद, राकेश वर्मा, रंजीत वर्मा और अनीता वर्मा सभी कटनी के रहने वाले हैं। आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed