{"_id":"8dde5eb2-4b3f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"candidates-will-again-appeal-against-psc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में पीएससी के खिलाफ फिर होगी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में पीएससी के खिलाफ फिर होगी अपील
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Dec 2012 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसेवा परीक्षा में गलत चेकिंग की शिकायत कर रहे उम्मीदवार पीएससी के खिलाफ आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हाईकोर्ट ने फैसला दे दिया है लेकिन उम्मीदवारों में नाराजगी बनी हुई है। वे कोर्ट के सामने पीएससी द्वारा गलती स्वीकारने से संतुष्ट नहीं हैं। उम्मीदवारों को अब भी परीक्षा के 15 जवाबों पर संदेह है।
विज्ञापन
मामला यह है कि 20 फरवरी 2011 में राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2010 हुई थी। तब पीएससी द्वारा जारी उत्तर सूची के 21 सवाल-जवाब पर उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आयोग में सुनवाई न होने पर उम्मीदवारों ने कोर्ट में अपील की थी। तब पीएससी द्वारा कोर्ट में अपनी गलती स्वीकारने के साथ पांच सवालों के कुल आठ नंबर याचिकाकर्ताओं को देने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
उम्मीदवार पीएससी के इस रवैये से असंतुष्ट हैं। साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को भी पीएससी के फैसले को फायदा नहीं मिल रहा है जिन्होंने सही जवाब दिये लेकिन कोर्ट नहीं गये। पीड़ित उम्मीदवार इस बात से भी नाखुश हैं कि गलत जवाब देने वाले जिन उम्मीदवारों का परीक्षा में चयन हो चुका है उन्हें बाहर क्यों नहीं किया गया। उनका कहना है कि पीएससी ऐसे उम्मीदवारों को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है। इस सबके चलते पीड़ित उम्मीदवार अगली अपील की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
