फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Candidate polishing shoes to Attract voters Madhya Pradesh election 2018

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: नेता जी का वोट मांगने का अनूठा तरीका, चमका रहे हैं जूते

Tue, 27 Nov 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 27 Nov 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
Candidate polishing shoes to Attract voters Madhya Pradesh election 2018
Sharad Singh Kumar
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान का समय करीब है और ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को अपनी-अपनी ओर लुभाने के लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में एक नेता जी तो लोगों के जूते चमकाने तक को तैयार हो गए हैं। खास बात ये है कि इन्हें चुनाव चिन्ह भी 'जूता' ही मिला है। ऐसे में इन्होंने अपने चुनाव प्रचार की अनूठी तरकीब निकाली जो लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। ये हैं राष्ट्रीय आमजन पार्टी के उम्मीदवार शरद सिंह कुमार...
विज्ञापन


सिंह लोगों के जूते चमका कर अपने चुनाव चिन्ह का ध्यान दिलाते हैं और लोगों को चुनाव में जीत दिलाने का आग्रह करते हैं। सिंह ने बताया, 'जूता' एक स्वतंत्र चुनाव चिन्ह था जिसे कोई भी उम्मीदवार लेने को तैयार नहीं था लेकिन हमने इसे लिया और हम अब इसे एक आशीर्वाद में बदलकर दिखाएंगे"।
विज्ञापन


बताना चाहेंगे कि चुनाव प्रचार अभियान की अनुठी शैली में सिंह अकेले नहीं हैं, तेलंगाना विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा रहे एक और स्वतंत्र उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका चुनाव प्रचार का तरीका कुछ हद तक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतियाल जिले के कोरुतला निर्वाचन क्षेत्र के स्वतंत्र उम्मीदवार अकुला हनुमंत इन दिनों लोगों को चप्पल बांट रहे हैं और नागरिकों से कह रहे हैं कि अगर मैं आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरूं या आपकी मांगों को पूरा न करूं तो इन्हीं चप्पलों से मुझे पीटना। बता दें हनुमंत का चुनाव चिन्ह 'चप्पल' है। ज्ञात हो मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को 230 निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान होगा जिनका परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किया जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed