{"_id":"65acf5a1368a69830003aed3","slug":"campaign-anubhooti-started-to-tell-the-importance-of-forests-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वनों का महत्व बताने शुरू हुआ अभियान ‘अनुभूति’, सैकड़ों बच्चों सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वनों का महत्व बताने शुरू हुआ अभियान ‘अनुभूति’, सैकड़ों बच्चों सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
Sun, 21 Jan 2024 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:14 PM IST
सार
MP News: पेड़-पौधे और वन्य प्राणी यह शुरू से ही मानव जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहे है, लेकिन जंगलों की कटाई और उसमे बढ़ता इंसानों का हस्तक्षेप से आज वन की हालत गंभीर होते जा रही है। शायद यही कारण है कि वन्यजीव कई बार मानव बस्ती में घुस आते है। इन्हीं सब महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मध्यप्रदेश का वन विभाग अभियान अनुभूति शुरू किया है, जिसमें समाजसेवी, जनप्रतिनिधि सहित भविष्य के लोग यानि बच्चे को शामिल कर उन्हें पर्यावरण के करीब लाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
वनों का महत्व बताने शुरू हुआ अभियान ‘अनुभूति’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में 18 अनुभूति आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने शासकीय, अशासकीय सहित महाविद्यालयों के 2 हजार से अधिक बच्चों को शामिल करते हुए उन्हें वनों और उसमें निवास करने वाले वन्यजीवों दी गई हैं।
विज्ञापन
कटनी वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड के निर्देशन पर जिले के हर रेंज में 2 अनुभूति कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके हिसाब से 18 अनुभूति कार्यक्रम आयोजित होना और जिसमें से ढीमरखेड़ा, बड़वारा, सरस्वाही सहित अन्य 3 वन परिक्षेत्रों में हुआ है।
विज्ञापन
वास्तविक अनुभूति का अहसास
उनमें करीब 800 से अधिक स्कूली बच्चे सहित स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों सहित नेचर प्रेमियों को बुलाया गया और उन्हें सुबह से ही वन में रहने वाले पक्षियों के दर्शन करवाते हुए नेचर ट्रेल पर ले जाया गया। जहां उन्हें वन और पर्यावरण का महत्व समझाते हुए प्रकृति की वास्तविक अनुभूति का अहसास करवाया।
विज्ञापन
वनों की कटाई को रोकने का प्रयास करेंगे
इस दौरान कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहम्मद नवी द्वारा पर्यावरण से जुड़े क्विज प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए "मैं भी बाघ" थीम पर नृत्य और गायन किया। बता दें वन और उसमें निवासरत जीवों को इतने नजदीक से महसूस कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों जागरूक हुए और उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर एक शपथ भी जिसमें सभी ने एक लय में कहा की वो हमेशा वन प्राणियों के शिकार, वनों की कटाई को रोकने का प्रयास करेंगे साथ ही आग लगने में आगे आकर उसे बचाने का कार्य करेंगे।
