{"_id":"67303cc92dd88fb24404ccaa","slug":"sword-fight-over-vehicle-parking-in-burhanpur-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी, एक युवक के हाथ की उंगली कटी; दोनों पक्षों के 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी, एक युवक के हाथ की उंगली कटी; दोनों पक्षों के 3 लोग घायल
Sun, 10 Nov 2024 10:25 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:25 AM IST
सार
Burhanpur: वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी हो गई। इस घटना में एक युवक के हाथ की ऊंगली कट गई उंगली कट गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
वाहन पार्किंग की बात पर तलवारबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर गणपति नाका थाना क्षेत्र के हमीदपुरा में शनिवार दोपहर वाहन पार्किंग को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने तलवार से एक युवक पर हमला किया है, जिससे उसके हाथ की उंगली कट गई।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों पक्षों से कुल 3 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस अनुसार, गणपति नाका क्षेत्र के हमीदपुरा में पुरानी रंजिश और पार्किंग में वाहन खड़े करने की बात पर विवाद हुआ। कुछ ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया। एक युवक के हाथ पर तलवार लगने से उसके हाथ की एक उंगली कट गई। सूचना मिलने पर गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए तत्काल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती पैर से घायल शेख मुबरिश, अब्दुल कुद्दुस ने कहा कि हाथ में चोट आई है। शेख मुबरिश ने बताया कि एक व्यक्ति ने मेरे भाई के साथ पार्किंग में वाहन खड़े करने की बात पर विवाद किया। हम समझाने गए तो वह घर से तलवार निकाल लाया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
